हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। जिलाधिकारी महोदय हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में कनखल निकट राजा गार्डन, जगजीतपुर में पॉलिथीन के होलसेल विक्रेता तथा अन्य दुकानदारों पर पॉलिथीन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बीस हजार रुपये से ज्यादा का अर्थदंड वसूला गया। कार्यवाही करते हुए 410 किलो ग्राम पॉलिथीन जब्त कर निगम स्टोर में जमा की गयी। पिछले कुछ समय चुनाव और अन्य कारणों से पॉलीथिन के खिलाफ कार्यवाही स्थगित थी, जिसके कारण व्यापारियों और ग्राहकों ने पॉलीथिन का इस्तेमाल पुनः शुरू कर दिया था। जनता का जिला प्रशासन से शिकायत है कि यदि पॉलीथिन पर्यावरण के लिये खतरनाक है तो चिप्स, बिस्कुट, आटे आदि की प्लास्टिक से क्या ऑक्सीजन निकलती है?   लेकिन जनता को अपनी पॉलीथिन की आदतों को पर्यावरण की रक्षा हेतु बदलना ही होगा। आज की कार्यवाही में नगर निगम हरिद्वार की अपर नगर आयुक्त नुपुर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त, महेंद्र सिंह यादव, संजय कुमार, वरिष्ठ नगर स्वस्थ्य अधिकारी डा0 कैलाश सिंह गुन्ज्याल, नगर निगम के सेनेटरी इंसपेक्टरों सुनीत कुमार, मनोज कुमार, अर्जुन सिंह तथा विकास छाछर एवं अमित नेगी सुपरवाइजर शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours