हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। मजदूरी पर गये युवक की करंट की चपेट में आकर मौत होना बताया जा रहा है खानपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के बालावाली गांव निवासी एक ग्रामीण गावं के ही सचिन( 24) वर्ष को शनिवार को मजदूरी करने की बात कह कर घर से अपने साथ ले गया था। आजकल खेतों में गेहूं कटाई और थ्रैसिग का कार्य जोरों पर है। इसलिए देर शाम तक भी जब सचिन घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने सोचा कि शायद सचिन किसान के यहां गेहूं की कटाई या थ्रैसिग करा रहा होगा। परिजनों के अनुसार रात लगभग एक बजे गाँव का जो व्यक्ति सचिन को मजदूरी पर अपने साथ लेकर गया था। वह उसके शव को लेकर उनके घर पहुंचा। परिजनो ने जब मामले की जानकारी की तो वे सन्तोष जनक जवाब नही दे सका। बतया गया है कि करेंट की चपेट मे आकर उसकी मौत हो गयी है बालावाली गांव के दो व्यक्ति लक्सर में ट्रैक्टर ट्राली में खनन सामग्री भर कर लाए थे और जब वह ट्राली को जैक उठाकर खनन सामग्री से खाली कर रहे थे। इसी दौरान नीचे झूल रहे विद्युत तार से उनकी ट्रैक्टर ट्राली सट गई। जिसे कारण ट्रैक्टर ट्राली में करंट दौड़ गया और सचिन की मौके पर मौत हो गई ।
क्या था पूरा मामला:
जब हरिद्वार की गूंज व HKG NEWS पोर्टल के ब्यूरो लक्सर फिरोज अहमद ने खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन बिष्ट से इस मामले की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मृतक युवक और उसके साथी लक्सर की ओर आ रहे थे रास्ते में हाईटेंशन लाइन से टकराकर उसकी मौत हो गई जिसको आनन-फानन में एक प्राइवेट अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours