हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जिलाधिकारी दीपक रावत ने रोशनाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिक समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य शारीरिक एवं मानसिक गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से अपने स्कूली जीवन, सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया।
उन्होंने कहा कि केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें, वरन जीवन की प्रत्येक घटना से कुछ न कुछ अनुभव प्राप्त कर, आने वाले समय में उसका उपयोग करें, विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाएं रखें तथा खुद को सामान्य बनाए रखें। जिलाधिकारी ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकगणों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एस0सी0 जोशी, उप प्राधानाचार्य एस0के0 त्यागी सहित स्कूली अध्यापकगण आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रियंका राय द्वारा किया गया।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours