हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत की अध्यक्षता में चार धाम यात्रा को लेकर सडक सुरक्षा के सम्बन्ध मे अधिकारियों को कडे निर्देश दिये। इस अवसर पर एसएसपी जनमेजय खंडूरी भी उपस्थित थे। रोशनाबाद कलैक्ट्रेट मे बैठक करते हुये परिवहन विभाग द्वारा आयोजित चार धाम यात्रा में विशेष सुरक्षा प्रबन्ध के निर्देश दिये गये। उन्होने कहा कि कहा कि परिवहन नियम की उपेक्षा करने पर लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाऐ,पिछले 03 माह में 689 लााईसेंस को निरस्त किया गया। इनमे शराब का सेवन कर गाडी चलाना,मौबाइल, हैड फोन का प्रयोग करते हुये गाडी  चलाना मालवाहक वाहन मे यात्री ढोना एवं ओवर लोंडिंग करना कारण शामिल है। लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही निरन्तर की जायेगी। टेफिक काम्बिंग योजनाओं को समय-समय पर क्रियान्वयन करने पर बल देते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध संचालन डग्गामार ओवर लोडिंग पर नियन्त्रण हेतु निरीक्षण कर कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटना की स्थिति मे घायलोे को त्वरित उपचार दिया जाना आवश्यक है,इसमे लापरवाही करने वाले व्यक्ति एवं हास्पिटल के विरूद्व कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने यातायात बाधक होडिंग्स को हटाने के निर्देश भी दिये तथा सडक सुरक्षा उपायों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने पर बल दिया और कहा कि सिनेमाघरों में स्लाइडस/वृत्त चित्र के माध्यम से सडक सुरक्षा प्रचार-प्रसार किया जाये। जनवरी से मार्च के पिछले 3 माह में दुर्घटना में 23 प्रतिशत मृतक में 26 और घायलो में 42 प्रतिशत की कमी हुई है। जिलाधिकारी ने लक्सर रोड पर गड्ढे भरने के पूर्व सडक किनारे खुदाई पर दुर्घटना की संभावना को लेकर एन०एच० के अधिशासी अभियन्ता जे०एस०रावत का वेतन रोका गया। एन०एच० के अधिशासी अभियन्ता जे०एस०रावत एडीएम लक्सर को सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।10 मई को लक्सर मार्ग का निरीक्षण जिलाधिकारी एसएसपी के संयुक्त निरीक्षण करेगें तथा 13 मई को जिलाधिकारी व एसएसपी भगवानपुर व रूडकी रोड का निरीक्षण करेगें। 
एसएसपी खंडुरी ने सडक सुरक्षा मे लगे साइन एज,बोर्ड,सोलर लैंप की चोरी पर थाना प्रभारी श्यामपुर को बैठक मे अज्ञात के विरूद्व मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये। बैठक में सेफ्टी आडिट कराने के भी निर्देश दिये गये। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूडकी नितिका खण्डेलवाल, एसडीएम सदर कुश्म चौहान, एसडीएम भगवानपुर संतोष पाण्डेय, एसडीएम लक्सर सोहन सिंह, ए०आर०टी०ओं० सुरेन्द्र कुमार, ए०आर०टी०ओ० रूड़की शैलेश त्रिपाठी, यात्री कर अधिकारी जे०एस०मिश्र इत्यादि उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours