हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मुकेश राणा) हरिद्वार। ज्वालापुर धीरवाली में मालवीय धाम के पास कई दिनों से मेन पुलिया ध्वस्त हो रखी थी। जिसके कारण क्षेत्रवासियों सहित वाहन स्वामियों को भी आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसका संज्ञाान लेते अनु मेहता के सार्थक प्रयासों से पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। जिसमें सहयोगी बीजेपी पार्षद शशिकांत, राम सिंह नेगी, सुनील पांडे, योगेंद्र सैनी, हितेश, अंकुर मेहता ने मौके पर पहुंचकर पुलिया निर्माण कार्य का मुहूर्त कराया। सभी पार्षदों ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान तथा केबिनेट मंत्री मदन कौशिक, नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे का आभार किया। उन्होंने कहा कि देश में मोदी सरकार ने जो विकास कार्य जनता के लिए किए हैं। वह पहली सरकार ने नहीं किए हैं। नई नई योजनाएं चलाकर भाजपा सरकार ने जनता के हितों में कार्य की है। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव का माहौल चल रहा है। देश की जनता एक बार फिर अपना बहुमूल्य वोट बीजेपी पार्टी को देकर विकास पुरुष नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बना कर देश को विकास की ओर ले जायेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours