हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट (रजि०) के द्वारा जनहित ओर जनसुविधार्थ के लिए फिर से एक बार स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है, इस शिविर में एक्यूप्रेशर विधि द्वारा लोगो के रोगों का उपचार किया जाएगा। शिविर का आयोजन 28.04.2019 को खड़खड़ी के स्वामी विष्णुदेव आश्रम बसंत गली में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जाएगा, शिविर का समस्त कार्यभार उपाध्यक्ष आदित्य सिंह राणा ओर सचिव गौतम खट्टर संभालेंगे, शिविर में सभी रोगों का निःशुल्क इलाज एक्यूप्रेशर विधि द्वारा देहरादून के गुरु तेगबहादर साहिब अस्पताल की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ रेनू भल्ला जी के द्वारा किया जाएगा। शिविर के लिए पूर्व पंजीकरण करवाने के लिए संपर्क सूत्र 8077096075, 9690461004 भी जारी कर दिए गए है अतः जिन्हें पूर्व पंजीकरण करवाना हो वो लोग इनसें सम्पर्क कर अपना नाम लिखवा सकते है।
कोषाध्यक्ष अमिय कुमार सैनी के अनुसार इस शिविर के लिए समाज के सभी पत्रकारों, अधिवक्ताओं, संतसमाज ओर समाजसेवी लोगो ने भी अपना समर्थन दिया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours