हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान रायसी क्षेत्र से लाखों रुपए की अंग्रेजी अवैध शराब पकड़ी लक्सर कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि रायसी पुलिस चौकी के एसआई संजय रावत चेकिंग कर रहे थे चेकिंग के दौरान उन्होंने एक पिकअप गाड़ी जिसमें 52 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी जिसमें मैकडोल और रॉयल स्टेट आदि मारका की अंग्रेजी शराब थी जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है उन्होंने कहा कि इस अवैध शराब के कारोबार में दो युवकों को पकड़ा गया है जिनको आज जेल भेजा जा रहा है
 लक्सर पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है कि आखिर यह शराब कहां से आ रही थी और कहां जा रही थी आखिर इतनी भारी मात्रा में शराब को कहां इस्तेमाल किया जाना था क्योंकि 11 अप्रैल को हरिद्वार लोकसभा का चुनाव होना है कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि इस तरह का अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा और चुनाव  को मद्देनजर  रखते हुए उड़न दस्ता टीम भी बनाई गई है जो हर समय अवैध कारोबार करने वालों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours