हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार कोतवाली में एसपी सिटी श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने प्रेस वार्ता कर आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले गिरोह के पांच सदस्य का पर्दाफाश किया है। जिनके कब्जे से आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने के उपकरण तथा नगदी बरामद की गई है। एसपी सिटी श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने बताया कि उ०नि० राजेंद्र रावत चौकी प्रभारी खड़खड़ी को मुखबिर ने सूचना दी कि दूधाधारी चौक स्थित होटल कृष्णा हैरिटेज के कमरा नंबर 405, 406 में हरियाणा से आए कुछ लोग आईपीएल क्रिकेट मैचों में सट्टा लगाने का कार्य कर रहे हैं। मुखबीर की सूचना को उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर को टेलीफोन पर सूचित किया गया। तथा क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से अनुमति प्राप्त करने के उपरांत होटल कृष्णा हैरिटेज में दबिश दी गई। पुलिस दबिश में होटल मैनेजर तथा कर्मचारियों की मदद से होटल कमरा नंबर 405 व 406 से अभियुक्त अमित कुमार छाबड़ा उर्फ गोल्डी पुत्र आनंद कुमार निवासी 1ए 147 एनआई टी थाना फरीदाबाद हरियाणा, तरुण कोहली पुत्र कीमती लाल कोहली निवासी 1डी/ 10 एनआईटी थाना फरीदाबाद हरियाणा, राजेश कुमार पुत्र खानचंद निवासी 2 ए/ 17 थाना फरीदाबाद हरियाणा, ललित गांधी पुत्र प्रभुदयाल गांधी निवासी मकान नंबर 370 सेक्टर 17 थाना फरीदाबाद हरियाणा, तथा तरुण पुत्र राजेश कुमार निवासी मकान नंबर 427 सेक्टर 19 थाना फरीदाबाद हरियाणा को आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया गया है। एसपी सिटी महोदय ने बताया कि जिनके कब्जे से 71925 रुपए नकद, 32 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप चार्जर सहित एक एलईडी टीवी बरामद की गई है। जिनके विरुद्ध जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा एसएसपी महोदय जन्मजेय खंडूरी ने पुलिस टीम को सराहनीय कार्य करने के लिये 2500₹ का नगद इनाम भी दिया है। पुलिस टीम में हरिद्वार प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत, उपनिरीक्षक बीरेंद्र सिंह नेगी, उप निरीक्षक विक्रम धामी, कां० हीरा सिंह, कां जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours