हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। एसपी देहात नवनीत सिंह भुल्लर ने आज खानपुर थाने का निरीक्षण किया उन्होंने थाने में मौजूद सभी हथियार डायरी बुक्स वगैरह व थाने से संबंधित सभी मुकदमे पेंडिंग उनका भी निरीक्षण किया, जब इस बाबत उनसे पूरी जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि हमारे यहां पर अदवार्षिक निरीक्षण किया जाता है उसी क्रम में आज भी निरीक्षण किया गया है लोकसभा चुनाव सर पर हैं उसको देखते हुए सभी थाने चौकियों को निर्देशित किया गया है कि वह अलर्ट रहें,
       देखें वीडियो: क्या कहा एसपी देहात                           नवनीत सिंह ने
उन्होंने यह भी बताया कि 2018 में जो मुकदमे थे उनकी भी समीक्षा की गई है और जो खामियां हैं उन्हें जल्दी दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा है कि सभी थानों में कैमरे व हैंडीकैप दिए गए हैं खानपुर थाना यूपी बॉर्डर से सटा हुआ है इसीलिए वहां पर भी कैमरे लगाए गए हैं और हैंडीकैम कैमरा भी दिया गया है जिससे कि आने जाने वालों पर नजर रखी जा सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours