हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। बरेली में जश्न का माहौल पीओके में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद देश भर में जश्न का माहौल है। पुलवामा हमले के बाद लोगों में गम और गुस्सा देखने को मिल रहा था लेकिन इस कार्रवाई के बाद लोग जमकर जश्न मना रहे हैं। एयरफोर्स की कार्रवाई के बाद नौमहला मस्जिद में मुस्लिमों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस अवसर पर मुस्लिमों ने कहा कि उन्हें ईद जैसी ख़ुशी हो रही है। जनसेवा टीम व बरेली हज सेवा समिति ने वायुसेना की जवाबी कार्यवाही को लेकर खुशी का इज़हार किया और भारतीय सेना की सलामती और कामयाबी के लिये दुआ की। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने कहा कि पीओके में भारतीय वायुसेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश ए मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। एयर फोर्स की एयर स्ट्राइक के कारण बड़ी तादात में आतंकी मारे गए है। भारतीय वायु सेना की इस कार्रवाई से भारत ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला लिया है। पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की तेहरवी पर भारतीय वायु सेना ने बदला लिया है। समाजसेवी एम अफ़ज़ाल बेग ने कहा कि आज इस हमले से हमे काफी खुशी हैं आज हम सब भारतीयो को ईद व दीपावली जैसी खुशी मिली हैं। दरगाह नासिर मियां के खादिम सूफ़ी वसीम मियां साबरी नासरी ने कहा कि हमारे देश में आतंकवाद दीमक की भांति लगा हुआ हैं इसको मुकम्मल तौर से खत्म करना होगा। हज ट्रेनर हाजी यासीन कुरैशी ने कहा कि जवाबी हमले से सुकून तो मिला पर पूरा सुकून तब मिलेगा जब हमारे वतन से आतंकवाद का नामोनिशान मिट जायेगा।ये रहें मौजूद इस मौके पर मोहसिन इरशाद, कमाल मियां साबरी, अहमद उल्लाह वारसी, सलीम, अतीक साबरी, रिज़वान मियां, नन्ना मियां, साजिद साबरी, अनवार साबरी, हनीफ़ साबरी, पप्पू खान, फ़हीम साबरी, शाहिद रज़ा नुरी, नासिर, राजा आदि मौजूद रहें।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours