हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कांग्रेस पार्षद विकास कुमार के आवास पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक में पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण माहौल के बीच भाजपा द्वारा राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने की तीखी आलोचना की गई। बैठक को संबोधित करते हुऐ विकास कुमार ने कहा कि कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों पर हमले के बाद से ही पाकिस्तान को लेकर देश में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। सीआरपीएफ जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए वायुसेना द्वारा कार्रवाई के बाद से हालात और भी तनावपूर्ण हो गए हैं। लेकिन भाजपा पार्टी इस माहौल का राजनीतिक फायदा उठाने के लिए लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। विकास कुमार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री भी मन की बात एवं युवा संवाद जैसे आयोजन करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना के नाम पर भाजपा पार्टी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगी हुई है। वीर सैनिक शहीदों के बलिदान का राजनीतिक फायदा उठाने का काम किया जा रहा है। ऐसी पार्टी की जितनी भी निंदा की जाए, उतना ही कम है। पार्षद राजीव भार्गव व पूर्व पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि सत्ता की लोलुपता साफ तौर से नजर आ रही हैं। भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के बजाय भाजपा के नेता अपने कार्यक्रम लगातार आयोजित कर रहे हैं। वीर शहीद सैनिकों के परिवार को भी ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे गंभीर मुद्दों पर भी भाजपा मात्र राजनीति करने में जुटी हुई है। भाजपा के नेताओं का चेहरा जगजाहिर हो चुका है। लाला राजपूत और विक्की कोरी ने कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के चक्कर में लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा पार्टी को सबक सिखाने के लिए देश की जनता तैयार बैठी है। वीर सैनिक सीमा पर शहीद हो रहे हैं लेकिन तथाकथित राष्ट्रीवादी नेता अपनी राजनीति कार्यक्रमों की मोहमाया से दूर नहीं हो पा रहे हैं। देश की जनता सैनिकों के साथ संवेदना व्यक्त कर रही है लेकिन भाजपा पार्टी के नेता मात्र वोट अर्चित करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी में भी लगातार भाजपा के कार्यकर्ता अनेको कार्यक्रम कर वीर शहीदों के बलिदान का फायदा उठाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस अवसर पर सचिन कुमार, आशीष पाठक, संजय चौधरी, गौरव कुमार, अर्जुन सिंह, यश शर्मा, राजू प्रधान, शुभम धीमान, सत्यनारायण आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours