हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी पर भारत को बड़ी सफलता मिली है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि अभिनंदन को कल भारत को सौप दिया जाएगा। इमरान ने कहा कि भारतीय पायलट को शुक्रवार के दिन रिहा करेंगे। उन्होंने शांति को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठाया है।

अभिनंदन एक सच्चा सैनिक है
इससे पहले अभिनंदन के पिता और वायुसेना के एयर मार्शल पद से रिटायर सिम्हाकुट्टी वर्धमान का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि अभिनंदन के लिए दुआएं करने वालों का मैं शुक्रिया अदा करता हूं, मेरा बेटा अभी ईश्वर की कृपा से जिंदा है, इसके लिए मैं उपरवाले का आभारी हूं। जिस बहादुरी से वो अपनी बात रख रहे हैं, वो एक सच्चे सैनिक की सबसे बड़ी निशानी है। मुझे यकीन है कि अभिनंदन की सलामती के लिए हर किसी के हाथ दुआओं में उठ रहे हैं। मेरी भी यही दुआ है कि अभिनंदन को पाकिस्तान किसी तरह की यातना न दे और वो सुरक्षित घर लौट आएं।
आपको बता दें कि इससे पहले पाक की ओर से बयान आया था कि वे इस मामले में अपना स्टेटस आने वाले दिनों में साफ करेंगे।

भारतीय पायलट 'सुरक्षित और स्वस्थ्य
गुरुवार को इस संबंध में पाक की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वे भारतीय पायलट अभिनंदन की वापसी पर अगले कुछ दिनों में निर्णय लेगा। पाक विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने कहा कि बुधवार को पकड़ा गया भारतीय पायलट 'सुरक्षित और स्वस्थ्य' है। उन्होंने कहा, 'भारत ने पायलट के मुद्दे को हमारे सामने उठाया है। हम कुछ दिनों में निर्णय लेंगे कि उस पर कौन सी संधि लागू होगी। उसे प्रीजनर ऑफ वॉर (पीओडब्ल्यू) स्टेटस दिया जाए या नहीं। आपको बता दें कि गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने पायलट की वापसी के लिए पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। खबर आ रही थी कि पाकिस्तान कंधार मामले की तरह भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारत ने किpak pm imran khan announce to release wing commonder abhindan on fridaसी भी तरह के सौदे से इनकार कर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि अगर हमारे पायलट को कुछ हुआ तो हम कार्रवाई करेंगे। खबर ये भी है कि पाकिस्तान भारतीय पायलट को लौटाने के लिए भारत पर कंधार विमान अपहरण जैसा दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारत ने किसी भी तरह के सौदे से इनकार कर दिया है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो भारतीय पायलट को लेकर कोई सौदेबाजी नहीं की जा रही है और ना ही किसी तरह की मध्यस्थता को हम बर्दाश्त करेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि पाकिस्तान हमारे पायलट को फौरन लौटा दे।
MEA के सूत्रों के मुताबिक, इमरान खान के बातचीत के प्रस्ताव को भारत ने ठुकरा दिया है और कहा है कि पहले आतंकवाद पर कोई ठोस कार्रवाई की जाए, तभी बातचीत होगी। विदेश मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान ने पहले भी बातचीत के नाम पर आतंकवाद को बढ़ावा दिया है, पाकिस्तान ने मुंबई और पठानकोट हमले में कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि हमने उन्हें कई सबूत दिए थे। वहीं पुलवामा आतंकी हमले के 13 दिन बीत जाने के बाद भी पाकिस्तान ने जैश पर कोई कार्रवाई नहीं की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours