हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कनखल थाना अंतर्गत जियापोता, जमालपुर सीतापुर रोड पर लोहे का एक मात्र पुलिस सुरक्षा बूथ बनाया गया था। मगर इसमे किसी पुलिसकर्मी को ड्यूटी देते हुवे बहुत ही कम देखा जाता हैं। जबकि यह रूठ तब से और भी ज्यादा संवेदनशील हो गया है जबसे इस रूठ पर कुछ महीने पहले एक छात्रा की खनन वाली ट्रेक्टर ट्रॉली से असमय मौत हो गयी थी। इस तिराहे से एक रास्ता जगजीतपुर होता हुवा कनखल भी निकलता है। एसएसपी के आदेश पर भारी वाहनों का जगजीतपुर पुलिस चौकी से जाने के लिये समय निर्धारित किया हुवा है। जिसके कारण जिन भारी वाहन को जल्दी खनन का माल पहुचाना हो या अन्य गैर कानूनी काम हो उसके लिये उन्हें जियापोता, सीतापुर ज्वालापुर का रूठ ही सर्वोपरी लगते है। जबकि यहाँ इस पुलिस सहायता बूथ पर दो पुलिसकर्मी तैनात होना सुरक्षा की दृष्टि से भी अनिवार्य है। जमालपुर ग्राम प्रधान का कहना है कि इस विषय मे समय समय पर एस डी एम और कनखल थाना को अवगत करा चुके हैं। मगर आवश्यक कार्यवाही कभी होती भी है तो कुछ समय के लिये। जबकि इस रूठ पर घनी आबादी और कई कई स्कूल , कॉलेज है मगर उनकी सुरक्षा दृष्टि से भी कनखल थाना  की ओर से आवश्यक कार्यवाही नही होती।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours