हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। सभी राजनीतिक दलों ने आज तक बहुजन समाज के लोगों को किसी भी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ने दिया। वर्तमान में भाजपा की सरकारों द्वारा दलितों, पिछड़ों एवं मुस्लिमों पर अत्याचार कर उनके नागरिक अधिकारों का हनन किया जाने का आरोप लगाया। उक्त् विचार भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण ने नेहरू स्टेडियम रुड़की में आयोजित विशाल सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने सभी पार्टियों पर दोगली राजनीति कर शोषित एवं बहुजन समाज के लोगों को बांटकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब इस समाज को एकजुट होकर ऐसे राजनीतिक दलों का मुकाबला करना होगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए भीमआर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने कहा कि बहुजन समाज को अब संगठित होकर ऐसे दलों को सबक सिखाना होगा तथा जो भी इस समाज का शोषण करेगा भीमआर्मी उसका डट कर मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि अगर हम दो अप्रैल भारत बंद कराना जानते हैं तो देश भी चलाना जानते हैं। यह समाज अब जागरूक हो चुका है तथा अपने अधिकारों की लड़ाई खुद लड़ना जानता है। उन्होंने कश्मीर के पुलवामा घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस पर भाजपा राजनीति कर रही है तथा यह मोदी सरकार की विफलता का परिणाम है और इस घटना के बाद से मुस्लिम समाज को बदनाम किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर में अर्धसैनिक बलों को शहादत का दर्जा दिया जाना चाहिए। उत्तराखंड सरकार पर पूर्ण विफलता का आरोप लगाते हुए कहा कि यह भाजपा सरकार दलित विरोधी है तथा इसमें बहुजन व शोषित समाज के लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। गत दिनों रुड़की आईआईटी में दलित छात्रा के साथ हुई अत्याचार की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोई कठोर कार्रवाई नहीं की। भीमआर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय रतन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार में दलितों पिछड़ों वह गरीबों का सबसे अधिक शोषण हुआ है।इस समाज को न्याय पाने के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भीमआर्मी संस्थापक चंद्रशेखर रावण बहुजन समाज के लोगों को न्याय दिलाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगें। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी, रविंद्र भाटी, कुंवर देवेंद्र सिंह, परमवीर एडवोकेट, मदनलाल, दीपक लाठी, सुशील पाटील, अरविंद प्रधान, खुर्शीद हसन, अमरीश कपिल, एजाज अहमद, जसवीर आदि ने भी विचार व्यक्त किए।तथा पार्टी अध्यक्ष द्वारा चंद्रशेखर का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours