हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। खानपुर पुलिस द्वारा गोवर्धनपुर पुलिस चौकी में एक मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें समस्त ग्राम प्रधान, समस्त पूर्व प्रधान, समस्त बीडीसी मेंबर, तथा सम्मानित ग्राम वासियों को चौकी पर बुलाया गया। वहीं चौकी प्रभारी एस० आई० मोहम्मद तसलीम आरिफ ने चौकी में उपस्थित सम्मानित व्यक्तियों को जानकारी देते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। अपने बच्चों को नशे से दूर रखें और अगर कहीं अवैध शराब बिकती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि अपने जिगर के टुकड़ों को हेलमेट पहनने की सलाह दें। तथा नाबालिगों को बाइक ना दें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव बहुत जल्द होने वाले हैं चुनाव में भी सभी स्वयं बनाकर रखें और कहीं भी अगर कोई जुर्म होता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। जिससे समय रहते उसको रोका जा सके। उन्होंने सभी सम्मानित व्यक्तियों से कहा कि आजकल जो नाबालिग बच्चे हैं वह नशे के आदी हो गए हैं। उन पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। अगर कोई भी गैरकानूनी काम करता है या अवैध शराब निकालता है तो उसकी सूचना भी पुलिस को दें जिससे अवैध शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई हो सके। क्योंकि अवैध शराब से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सैकड़ों जाने जा चुकी हैं तथा बच्चों का भविष्य भी अंधकार की ओर जा रहा है। इसको मद्देनजर रखते हुए आज इस मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने सभी से अपील की कि अगर क्षेत्र में कोई भी गैरकानूनी काम होता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours