हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉक्टर ठाकुर नरेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी पहल पर इकबालपुर क्षेत्र में नहर निकालने का रास्ता साफ हो गया है, जिसका किसानों को बेहद लाभ होगा तथा फसल भी अधिक उम्दा होगी। यह जानकारी उन्होंने एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि उनके प्रयास से अब क्षेत्र के किसानों को बहुत बड़ा लाभ मिलने जा रहा है। घाट क्षेत्र में गिरते वाटर लेवल को देखते हुए उनके सुझाव पर नहर बनाने का कार्य शीघ्र ही किया जाएगा। पिछले दो दशक से वे इस कार्य के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य की सरकार किसानों के हितों के लिए अच्छा कार्य कर रही है। क्षेत्र के विकास तथा उन्नति के लिए नई योजनाओं का आगाज हो चुका है। हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा की गई कई बड़ी घोषणाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि करीब पांच सौ रुपए की लागत से यह नहर बनाई जाएगी जो हैदराबाद से इकबालपुर तक लगभग छह विधानसभा क्षेत्रों से होती हुई इन क्षेत्रों के किसानों को राहत देगी। जिस के पानी से भरपूर फसल उगाई जाएगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में चेयरमैन प्रदीप चौधरी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुनील साहनी,युवा जिला अध्यक्ष सागर गोयल, जेपी शर्मा, रीना अग्रवाल, कुंवर नागेश्वर, सुभाष वर्मा आदि कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours