हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। पिरान कलियर स्थित राही गेस्ट हाउस में नीमा और मैक्स रेमिडीज यूनानी कम्पनी की ओर से मसीउल मुल्क हकीम अजमल खान के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति आयुष मंत्री डॉ.हरक सिह रावत मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि यूनानी चिकित्सा पद्धति से भी बेहतरीन उपचार किया जा सकता है। आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी तीनों को प्रदेश में प्राथमिकता से लिया जा रहा है और लगभग अभी हमारे पास तेरह आयुर्वेदिक निजी और तीन सरकारी और दो होम्योपैथिक कॉलेज हैं।प्रदेश का पहला यूनानी मेडिकल कॉलेज पिरान कलियर में शुरू करने जा रहे हैं।कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया गया है।साढ़े चार करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी हो चुकी थी।दो करोड़ रुपये का बजट और जारी किया गया है। अगले सप्ताह से काम शुरू हो जाएगा।लगभग चालीस करोड़ रुपये केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस यूनानी कॉलेज की स्थापना पर खर्च कर रही है।यूनानी चिकित्सा पद्धति को आगे बढ़ाने में इस कॉलेज का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होगा। हमारे प्रदेश में जहां एलोपैथिक डॉक्टरों की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। वहां पर आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक हॉस्पिटल खोलकर उनकी भरपाई कर रहे हैं।यूनानी होम्योपैथिक के निदेशक एके त्रिपाठी ने कहा कि यूनानी मेडिकल कालेज के लिए विभाग के पास करीब सात करोड़ रुपये है।एक सप्ताह के बाद मेडिकल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का जिम्मा बंगाल की कम्पनी ब्रिज एंड रूफ को दिया गया है।इस मौके पर डॉक्टर मतीउल्लाह, डॉ.रजा अहमद, डॉ.नावेद, डॉ.नबील डॉ.खालिद हुसैन, डॉ.सलीम अख्तर, डॉ.यूसुफ अंसारी, आदित्य राज सैनी, सबिस्ता साबरी, अब्दुल अजीज प्रधान आदि मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours