हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने कहा कि मुसलमानों को कुरान और हदीस के तरीकों को अपना कर ही दीन व दुनिया में कामयाबी मिल सकती है। रामपुर स्थित मस्जिद अली हसन में मजलिस को खिताब करते हुए उन्होंने कहा कि दीन और दुनिया की कामयाबी कुरान और हदीस की रोशनी में ही है। मुसलमान अगर खुदा और रसूल के बताए हुए सच्चे मार्ग पर चलेगा तो उसे दोनों जहां में रुसवा नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज मुस्लिम समाज में जहां दीन और दुनिया भी तालीम बढ़ रही है वहीं आज इस समाज में युवाओं के अंदर कुप्रवृत्तियां भी जन्म ले रही है, जिसकी वजह से समाज का मुआवरा बिगड़ रहा है। मुस्लिम युवाओं को गाना बजाना नशाखोरी जैसी बुराइयों को छोड़कर सादगी और चलता का जीवन यापन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज में शादी-विवाह में गाना बजाना, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियां समाप्त होनी चाहिए तथा मुस्लिम समाज में जो गरीब परिवारों में जवान बेटियां बैठी हैं,उनकी मदद के लिए संपन्न मुस्लिम परिवारों को आगे आना चाहिए। मौलाना मोहम्मद आलिम (सरटेढ़ी) ने अपने खिताब में कहा कि कुरान शरीफ इंसान को सही जीवन जीने का तरीका सिखाता है। इस्लाम शांति और अमन का गहवारा है, इसलिए मुसलमानों को चाहिए कि वह समाज के हर तबके के मजलूम और कमजोर लोगों की मदद के लिए आगे आएं तथा अमन भाईचारा प्रेम सादगी का संदेश दें।आज दीन की कमी की वजह से हमें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस मौके पर मौलाना मोहम्मद सलमान, मौलाना सरफराज अहमद ,मौलाना नसीम अहमद, मौलाना मुकर्रम अहमद, कासमी मौलाना मुशर्रत अली, कारी एहसान अली, कारी मोहम्मद इकराम, कारी नईम अहमद, शमशाद अली,डॉक्टर मोहम्मद मतीन, रईस अहमद, मेहरबान अली पूर्व उपप्रधान, डॉक्टर मोहम्मद मोईन, जहांगीर अली, मोहम्मद मकीन, मोहम्मद नसीम, रईस अहमद, डा.मोहम्मद मुस्लिम तथा इमरान आदि मौजूद रहे। मजलिस के अंत में मुफ्ती मोहम्मद सलीम द्वारा प्रदेश की तरक्की तथा मुल्क में अमन शांति भाईचारा और तरक्की की दुआ कराई गई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours