हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तरा कंप्यूटर के सहयोग से चल रहे प्रधानमन्त्री कौशल विकास योजना में सिलाई कोर्स व इलेक्ट्रिकल कोर्स के अंतर्गत पढने वाले छात्र व छात्राओ को सरकार की और से निशुल्क बेग, टी शर्ट, जैकेट व बुक आदि का वितरण अपर जिला अधिकारी डॉक्टर ललित नारायण, एलडीएम हरिद्वार व खण्ड विकास अधिकारी शिवानी चौहान द्वारा किया गया। जिसको पाकर छात्र काफी खुश हुए इस दोरान अपर जिला अधिकारी द्वारा छात्र को पर्सनालिटी डेवलेपमेंट के बारे में विस्तार से बताया गया। एडीएम द्वारा समस्त छात्रों को बताया गया की ट्रेनिंग पूरा करने के बाद छात्र जिला प्रशासन की मदद से नामी कंपनी के कपडे सिलके ऑनलाइन बिक्री कर सकते जिससे अच्छे खासे पैसे कमा सकते है उसके साथ साथ खुद का व्यवसाय खोल सकते है। उसके साथ साथ अपर जिला अधिकारी मोहदय द्वारा बताया गया कि भविष्य में अगर कोई छात्र इसके अलवा एडवांस कोर्स भी करना चाहे तो उनको जिला कार्यलय की ओर से सेण्टर के माध्यम से कर सकते है एडीएम ने बताया गया की यह संस्थान पिछले 8 वर्षो से सामाजिक कार्य कर रहा है इनके सराहनीय कार्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी मदद दी जायेगी एवम् जिले का उत्तम संस्थान होने के कारण यहाँ सभी छात्र लाभ उठा रहे है उसके साथ साथ एलडीएम अनिल कुमार झा ने कहा कि कोर्स पूरा करने के बाद स्किल इंडिया के तहत अगर कोई छात्र लोन लेना चाहेगा उसको स्वं अनिल कुमार झा द्वारा बैंक के माध्यम से लोन दिलवागे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनायें दी एवम् खण्ड विकास अधिकारी शिवानी चौहान द्वारा बताया गया कि अगर कोई छात्र बहादराबाद ब्लाक से समूह बनाता है और वो अच्छा करता है उसको ब्लाक द्वारा पूरा सहयोग दिया जायेगा। संस्था प्रबंधक राव शाबान राजपूत द्वारा बताया गया कि उनका संस्थान पिछले 8 साल से सामाजिक हित मे विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग कराता रहा है। जिसके बाद कोर्स पूरा करने के बाद छात्र व छात्राओ को स्थनीय क्षेत्र के अलावा दूसरे राज्यों में भी सेण्टर द्वारा शत प्रतिशत रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। जो छात्र नौकरी नहीं करना चाहता उनको व्यवसाय करने हेतु सेण्टर द्वारा सिडबी के सहयोग लोन दिलवाया जाता है जिसमे तीस फीसदी छुट भी मिलती है। उसके साथ साथ संस्था पुरे एक साल तक उनकी मोनिटरिंग करता है कि प्रतिभागी वर्तमान में रोजगार कर रहे है या नहीं।
इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक राव शाबान राजपूत मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी डॉक्टर ललित नारायण, एलडीएम अनिल कुमार झा, खण्ड विकास अधिकारी शिवानी चौहान, ग्राम प्रधान पिंकी जाटव, अधिवक्ता रीमा शहीम, राव कासिफ खान, आर्मी मैजर मोहसिन मालिक, शाहीन ,प्रतिभा ,सुरभि नेहा कुनाल आदि उपस्थित रहे
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours