हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। एक भेंट के दौरान श्री मती स्नेहलता मिश्रा अध्यक्ष रा.हि.मंच हरिद्वार ने बताया कि सिर्फ भारत के लिए ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व के लिए खतरे का संकेत बना हुआ आतंकवाद अब अंतिम परिणाम के अंजाम तक पहुंचने वाला है क्यों कि पुलवामा में हुई घटना एक कायराना हमले का पर्याय है छुप कर या धोखे से किये गये हमले हमेशा बुझदिली का प्रमाण होते हैं पठानकोट तथा अनन्तनाग की घटनाओं के साथ साथ अमेरिका में हुई आतंकी घटनायें विश्व अभी भूला नहीं है हमारे भारतीय सैनिक शाँति का पैगाम देते हुए अपनी ओर से किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं करते  इसका मतलब यह कतई नहीं है कि हमने चिड़ियाँ पहन रखी हैं एक आदेश मिलते ही सैनिक ज्वालामुखी बनकर आतंकवाद को जला़कर राख कर सकते हैं, भारत में शूरवीरों की कभी कमी नहीं रही ना है, वीर अब्दुल हमीद व भगत सिंह जैसे वीरों ने खून जो इतिहास रचा है वह सारी दुनियां जानती है, श्री मती मिश्रा ने कहा कि अब भारतीय जनता की शहनशीलता जबाब दे चुकी है जनता में आक्रोश देखने को मिल रहा है साफ जाहिर है अब पानी सर से गुजर चुका है इसलिए सरकार को चाहिए कि जनभावनाओं की कदर करते  हुये शहीदों की शहादत का बदला ले।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours