हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के इक्कड़ कला गांव में आदर्श युवा केंद्र के सौजन्य से प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं आदर्श किसान पुरस्कार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जिला हरिद्वार के 20 किसानों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपना आदर्श स्थापित कर उच्च खेती और अन्य मत्स्य पालन, डेयरी विकास आदि में उच्च स्थान प्राप्त किया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता निर्मल अखाड़ा के महंत प्रेम सिंह जी ने की और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान और एककड कला के ग्राम प्रधान हारुन हसन रहे। इस सम्मेलन में किसानों को गन्ना की बुवाई और विभिन्न प्रकार के अलग-अलग वैरायटी के बीजों के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में सांसद धर्मेंद्र सिंह चौहान और प्रधान हारुन हसन में सभी अधिकारियों को आश्वस्त किया कि जैविक खेती की ओर किसानों को प्रेरित किया जाएगा और रासायनिक और कीटनाशक दवाइयों का प्रयोग किसानों को नहीं करना चाहिए। आदर्श युवा समिति के अध्यक्ष लखबीर सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी हरिद्वार ऋतु की विधि जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अमित भंडारी आदि अधिकारी रहे। इस अवसर पर सरदार कुलबीर सिंह सुशील कुमार मुंतजीर प्रधान और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours