हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राव ज़ुबैर पुंडीर) भगवानपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी महोदय के आदेश अनुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्रीय अधिकारी रुड़की के नेतृत्व में थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा रात्रि में दबिश देकर ग्रामीण टकाभरी में जाली नोटों की छपाई करते हुए संजय कुमार पुत्र राजाराम निवासी ग्राम मोहम्मदपुर टकाभरी थाना भगवानपुर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के घर से नकली नोट बनाने की मशीन व अन्य उपकरण तथा कुल 1 लाख 62 हजार  नकली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने यूट्यूब से नकली नोट बनाने की विधि सीखी। तथा बाजार से स्कैनर, प्रिन्टर, कापीयर मशीन व नकली नोट छपाई से संबंधित अन्य उपकरण खरीद कर पैसे कमाने के लालच में घर पर ही नकली नोट की छपाई करने लगा। उसने बताया कि मैं लगभग 2 माह से नकली नोट छाप कर मार्केट में चोरी-छिपे चला रहा हूं। पुलिस टीम में भगवानपुर थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल, उप निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिजलवन, कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल संजय रावत, कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल रणवीर सिंह, कांस्टेबल नूर हसन, एचजी उदय पाल मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours