हरिद्वार की गूंज (24*7)

दस दिवसीय योग शिविर के समापन में बांटे प्रमाण पत्र

(रजत चौहान) हरिद्वार। भूपतवाला में आयोजित दस दिवसीय योग शिविर के समापन पर स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन ट्रस्ट के ही शिक्षा केन्द्र पर किया गया, जिसमे दस दिन तक योग करने  वाले सभी व्यक्तियों को प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा सौपा गया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर गुलशन भसीन,दीपांशु शर्मा दीपक बोहरा उपस्तिथ रहें। गुलशन भसीन ने बताया कि पूर्व में भी संस्था के द्वारा कई कार्यक्रम बिना किसी स्वांग के किये गए है जिससे जनहित में कार्यकरने वाली सबसे स्वच्छ और उत्तम संस्था स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट है हमे अपेक्षा भी यही है कि यह ट्रस्ट आगे भी ऐसे ही समाजहित में कार्य करते रहें जिसमे हम अपने तन मन और धन से सहयोग करेंगे। अतिथि में उपस्थित दीपांश शर्मा के अनुसार शिक्षा का प्रचार प्रसार, धार्मिक कार्य और अन्य जनहित के कार्य जो ट्रस्ट ने किए है वह सरहानीय है उन्होंने बताया कि हम हर परिस्थितियों में क्षेत्रीय हिट करने के लिए प्रतिबद्ध है साथ ही ट्रस्ट के माध्यम से जल्द ही स्थानीय लोगो को कौशल विकास के कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करवाएंगे जिससे स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा सकें। दीपक बोहरा के अनुसार जल्द ही ट्रस्ट के माध्यम से एक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जिसमे भूपतवाला के सभी गंगा घाटों पर सफाई की जाएगी और साथ ही स्वछत के प्रति लोगो को जागरूक भी किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमांशु सरीन ने करते हुए बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में ही शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखवाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंच का संचालन उपाध्यक्ष आदित्य राणा ने किया। कार्यक्रम के बाद ट्रस्ट ने योग प्रशिक्षक रहे अमित सैनी को को सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में सह सचिव राजा बाबू तोमर, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, आदित्य पांडेय, दीपक कुमार, यश लालवानी, जुगल कुमार विकास कुमार, गणेश शंकर, हन्नी नामदेव, आदित्य यादव, अमित अग्रवाल, हेमंत राजपूत, आदित्य पांडेय, जयपाल सैनी, गोविंद राय, मोहित जोशी आदि ने प्रमाण पत्र लिए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours