हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। शहीदों की शहादत पर आम जनता तो आक्रोश में है ही परन्तु उध्दोग जगत भी पीछे नहीं है शहीदों की शहादत पर एक शोक सभा आयोजित की गई व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये संतोष यादव पौलीफ्लेक्स कम्पनी के एम०डी ने कहा कि जवान हमारे देश की ताकत होने के साथ-साथ हमारे शरीर व आत्मा का भी एक हिस्सा हैं उनके ना रहने पर हम खुद को अपंग महशूस करते हैं भारतीय सैनिकों की वीरता की सम्पूर्ण विश्व में सबसे अलग व अनूठी पहिचान है, कारगिल युद्ध दुनियां का सबसे बड़ा व सबसे अधिक ऊँचाई में लड़े जाने वाले युद्ध में जिस पराक्रम, साहस का परिचय हमारे जवानों ने दिया उसने सारे विश्व को चौंका दिया लेकिन छुपकर हमला करना पड़ोसी के घर में रात छुप कर पत्थर फेंकने के बराबर है जो कि नपुंसकता व कायराना हमला है आमने सामने के युद्ध में पाकिस्तान को भी याद रखना चाहिए कि जब हमारे सैनिकों के अव्दितीय पराक्रम के सामने 11000 सैनिको को हथियार डालने पर विवस होना पड़ा था यह बात शायद पाकिस्तान भूल गया है इसलिए इस अघोषित युद्ध का परिणाम अब सरकार को मुँह तोड़ जबाब के रूप में देना चाहिए, शोक सभा में अनित मिश्रा जी, मंसूरी जी एम०डी, एच०आर परमजीत सिंह, देवेन्द्र शर्मा एच०आर, रमेश शर्मा जी एम दीपगंगा, दीपक मिश्रा आदि लोग उपस्थिति रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours