हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। पुलवामा की घटना को लेकर सम्पूर्ण भारत में गम का माहौल दोखने को मिल रहा स्कूली बच्चों ने भी कैडल मार्च निकाल कर शोक प्रकट किया साथ ही प्रत्येक दल के लोगों ने भी कैंडल मार्च निकाला व आक्रोश जताते हुये पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये इसी क्रम में राष्ट्रीय राजीव गाँधी सेना कांग्रेस पार्टी की ओर से मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने भारी संख्या में कैंडल मार्च कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुये पाकिस्तान व आतंकियो का पुतला दहन किया रिजवान खान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह पाकिस्तान  की कायराना हरकत है धोखे से वार करना कोई बहादुरी का काम नहीं हिम्मत है तो सीमा पर आमने सामने ललकार कर युद्ध करे उसे हमारी ताकत का अन्दाज़ तो तभी लगना चाहिये जब 11000 सैनिको ने हिन्दुस्तानी सेना के सामने घुटने टेकते हुये हथियार डाल दिये थे, रईस, सगीर, निजाम पठान, बिंदरपाल, अहमद  वसीम  फरमान, रहमान अली आदि सैकड़ो लोगो ने विरोध दर्शाया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours