हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकान्त पाठक) देहरादून। विधान सभा परिषर में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल के कार्यालय कक्ष में सहायक निदेशक, सूचना, प्रभारी मीडिया सेंटर, विधान सभा, मनोज श्रीवास्तव ने अपनी स्वलिखित पुस्तक गुस्से का सॉफ्टवेयर और आपरेंटिग सिस्टम भेंट की, इस मौके पर श्री मनोज जी ने विधान सभा अध्यक्ष को पुस्तक की विस्तृत जानकारी भी दी, इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि यह पुस्तक व दर्शाया गया विषय सभी वर्गों के लिए बहु उपयोगी साबित होगी, क्रोध के बिना काम लेना आज के समय की प्रमुख चुनौती है श्री अग्रवाल ने आशा जाहिर की है कि यह पुस्तक इस समस्या के समाधान के लिए बहु उपयोगी सिध्द होगी, पुस्तक में क्रोध के अन्य विकल्पों को तलासने का प्रयास किया गया है, पुस्तक में क्रोध की समाजशास्त्रीय, मनोवैज्ञानिक एवं चिकित्साशास्त्रीय व्याख्या, दार्शनिक आधार पर की गई है, पुस्तक में दर्शाया गया है कि क्रोध की समस्या से बचने हेतु हमको क्रोध के सॉफ्टवेयर और आपरेंटिग सिस्टम में बदलाव लाना आवस्यक है हमारा विलीफ सिस्टम कम्प्यूटर के आपरेटिंग सिस्टम के समान है, इसमें डाली गई सूचनायें और सॉफ्टवेयर, कम्प्यूटर में डाले गये आपरेटिंग की सहायता से कार्य करेगी, लेखक का दावा है कि यदि पुस्तक में दिये गये उपाय का पालन किया जाये तो हमें शतप्रतिशत क्रोध से मुक्ति मिल सकती है, क्रोध हमारी शक्ति नहीं वल्कि कमजोरी है क्रोध का हमारे शरीर पर पड़ने वाला प्रभाव क्रोध और मॉफी शहनशीलता और क्रोध आदि विन्दुओ पर यदि गौर करें तो क्रोध करने की आदत बदली जा सकती है, इस पुस्तक के जरियें क्रोध से बचने के तमाम उपाय दर्शाये गये हैं, प्रभात प्रकाशन दिल्ली द्वारा  प्रकाशित इस पुस्तक को सूचना विभाग में कार्यरत वर्तमान प्रभारी अधिकारी विधानसभा मीडिया सेंटर, सहायक निदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव जी ने डॉ शिप्रा मिश्रा का सहयोग लेकर संयुक्त रूप से लेखनीबध्द किया है, डॉ शिप्रा मिश्रा मुम्बई होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं, महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाये जाने वाली प्रोजेक्ट मुम्बई डिस्टिक्ट एड्स कन्र्टोल सोसायटी के अन्तर्गत राष्ट्र स्वास्थ्य प्रबोधनी संस्था में मेडिकल सेवायें दे रहीं हैं! श्री मनोज जी द्वारा पूर्व में मेडिटेशन के नवीन आयाम, आत्मदीप बने, योग एवं योगा की शक्ति, निर्णय लेने की शक्ति और अपना रोल मॉडल स्वयं बने शीर्षक नामक पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours