हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भगवानपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लालवाला खालसा में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 642वीं जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। ग्राम प्रधान विजयपाल ने संत रविदास के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने सभी जाति धर्म के लोगों को प्रेम का पाठ पढ़ा कर एकजुट रहने के उपदेश दिए। उन्होंने समाज में फैली जाति वर्ण, पाखंड वाद तथा छुआछूत के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि हम सभी समाज वर्ग के लोगों को संत रविदास के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उनके आदर्शों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। तभी सर्व समाज के लोगों का भला होगा तथा आपसी प्रेम भाव उत्पन्न होगा। वहीं संत रविदास जयंती के अवसर पर कश्मीर पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। और कहा कि हमारा देश पाकिस्तान की नीतियों का बार बार शिकार होकर अपने जवानों को शहीद होते हुए देख रहा है उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के प्रधानमंत्री ठोस फैसले लेकर पाकिस्तान को सबक सिखाएं और शहीद हुए जवानों का बदला ले। इस अवसर पर सरकारी समिति डायरेक्टर मोहर सिंह, पूर्व उपप्रधान सुशील कुमार, ग्राम सदस्य पप्पू सिंह, पवन राठौर, पूर्व प्रधान सुखपाल, पूर्व उपप्रधान रणजीत सिंह, दिनेश कुमार, रामकुमार, नाथीराम, विकास कुमार, धर्मा सिंह, लाला ऋषिपाल मास्टर, आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours