हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जन्मेजय खंडूरी महोदय के निर्देशानुसार आज अधीक्षक महोदया नगर, क्षत्राधिकारी नगर के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस, Q, R, T,  एवं A ,T,S एवं B ds, थाना G R P पुलिस द्वारा हरकीपौडी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एवं मेला क्षेत्र के भीड़ वाले स्थानों पर संयुक्त रूप से 5 बजे से 8 बजे तक सघनता से चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग अभियान में संदिग्ध व्यक्तियों तथा वस्तु की चेकिंग की गई। आपको बता दें कि आगामी शरद कावड़ तथा महाशिवरात्रि के अवसर पर बडी संख्या में श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के साथ देवों के द्वार हरिद्वार में आते हैं। इस अवसर पर हर की पौड़ी, बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में भीड़ रहती है। भीड़ का फायदा उठाकर अपराधो को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी भीड़भाड़ वाली जगाओ को अपना निशाना बना कर भारी जनहानि पहुंचाने की फिराक में रहते। सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी महोदय के निर्देशों पर पुलिस ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर चेकिंग अभियान चला।

 जिसमें पुलिस बल ने बड़ी सतर्कता के साथ जगह जगह गहनता के साथ चेकिंग की गई। जिससे आगामी महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours