हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जन्मेजय खंडूरी महोदय के आदेशानुसार जनपद पुलिस द्वारा रामपुर चुंगी गंगनहर, सलेमपुर तिराहा रानीपुर, सुल्तानपुर, मेटाडोर तिराहा लक्सर, नारसन बॉर्डर, मंडावर, भगवानपुर आदि स्थानों में चैकिंग अभियान चलाते चलाया गया। चेकिंग अभियान में संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग कर गहनता के साथ उनके दस्तावेज कंगाले गए।

आपको बता दें कि आगामी शरद कावड़ तथा महाशिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा के मध्यनजर एसएसपी महोदय ने जनपद पुलिस बल को संदिग्ध वाहन, व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए सख्त आदेश दे रखे हैं। पुलिस बल नेे एसएसपी महोदय के आदेशों को अमल में लाते हुए जनपद में चेकिंग अभियान चला रखा है। संदिग्ध व्यक्ति पर पूर्ण रूप से शक होने पर उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही भी की जा रही है। साथ साथ वाहन स्वामियों को यातायात नियम अमल में लाने के लिए निर्देशित भी किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours