हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर में आज पत्रकारों ने एक बैठक करते हुए पत्रकार संगठन तैयार किया। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सर्वसहमति से वरिष्ठ पत्रकार जाने आलम को सौंपी गई। वरिष्ठ पत्रकार जाने आलम ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा तथा पत्रकारों के विश्वास पर खरा उतरा जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार संगठन के हितों के लिए सदैव तत्पर रहकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए कार्य किए जायेगें। सभी ने सर्वसम्मति से जाने आलम को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन से पत्रकारों में खुशी की लहर है। बैठक में श्याम राठी पत्रकार न्यूज़ नेशनल लक्सर, दिलशाद खान पत्रकार प्रधान टाइम्स व समाचार टाइम टीवी लक्सर, गोविंद चौधरी पत्रकार टाइम टीवी लक्सर, प्रवीण सैनी पत्रकार नेशनल वॉइस लक्सर, फिरोज अहमद पत्रकार लोकप्रिय राष्ट्रीय समाचार पत्र "हरिद्वार की गूंज" व हिंदुस्तान न्यूज़ लक्सर, अरुण कुमार पत्रकार हिंदुस्तान न्यूज़ सुल्तानपुर, इस्लाम प्रधान पत्रकार शाह टाइम्स लक्सर मौजूद रहे। संगठन से पत्रकारों में खुशी की लहर हैै।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours