हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ० उमर) कलियर। गांव डालूवाला में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए, सोमवार दोपहर बाद लापता युवक देवेंद्र का शव गांव के बाहर आम के बाग में पड़ा देख ग्रामीणों ने  इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर  एसपी सिटी कमलेश उपाधयाय मौके पर पहुंची।
उन्होंने देखा मृतक के सिर पर चोट के निशान है, उन्होंने मृतक की हत्या की आशंका जतायी। एसपी सिटी कमलेश उपाधयाय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा किया जायेगा। पुलिस व परिजन हत्या की आशंका जता रहे है, वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, डालुवाला मजबता, थाना सिडकुल निवासी रीना देवी ने रविवार को लापता हुए अपने पति देवेंद्र, जो मूल रूप से देहरादून का रहने वाला है उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours