हरिद्वार की गूंज (24*7)


(गगन शर्मा) हरिद्वार। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जिला कॉमन्डेन्ट, होमगार्ड उत्तराखंड के हरिद्वार कार्यालय पर "हरिद्वार की गूंज" HKG NEWS पोर्टल के प्रधान संपादक रजत चौहान कॉमन्डेन्ट अधिकारी श्री गौतम कुमार और उत्तराखंड प्रभारी गगन शर्मा द्वारा उत्कृष्ट सेवा देने वाले विजयपाल, कटारपुर निवासी गुलजार अहमद, भोपतवाला निवासी व पूनम को सम्मानित किया गया। विजयपाल जो कि धनोरी से भी काफी आगे जस्सोवाला क्षेत्र के निवासी हैं। उनकी विशेषता जो ड्यूटी के दौरान देखी गयी कि काले जूते से लेकर सर पर लाल टोपी तक न सिर्फ सम्पूर्ण पोशाक में थे बल्कि अपनी ड्यूटी को भली भाती निर्वाह करते पाये गए। उनकी 54 साल की उम्र होने के बावजूद उनको कही से भी देखकर थकावट , सुस्ती, चिड़चिड़ापन नही दिखाई दे रहा था। वर्तमान में वो अपने अन्य प्रशिक्षण के लिये उत्तराखंड के श्रीनगर में गये हुवे है। दूसरे क्रम में बात करते हैं गुलजार अहमद की जो कि लक्सर रोड कटारपुर के निवासी हैं। 40 साल से भी ज्यादा समय से होमगार्ड में हेड कॉन्स्टेबल पद पर तन, मन और धन से समर्पित होकर अपनी सेवा दे रहे है। इनका शौक टीवी पर  सावधान इंडिया, जासूसी और सी०आई०डी जैसे प्रोग्राम से सीखकर कई बार अपने विभाग को लाभ दिलाकर वाह वाह लूटी है। अक्सर नए रंगरूट वाले पुलिस के जवान इनको सम्मान देकर इनके अनुभव का समय-समय पर लाभ लेते देखे गए हैं। इनको अपने जीवन मे पैसो से ज्यादा अपने फर्ज को बखूबी अंजाम देते हुवे, पुलिस विभाग की मदद करने से लगाव रहा है।
अगले नम्बर पर पूनम की बात करे तो जैसे उत्तराखंड पुलिस के हरिद्वार में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल कल्पना गहलौत का जवाब नही उसी प्रकार पूनम को आप जहाँ भी ड्यूटी करते देखेगें तो ये अन्य कुछ महिला या पुरुष पुलिसकर्मियों की तरह ड्यूटी के दौरान मोबाइल में आपसी गप्पे हाँकने के बजाय अपनी ड्यूटी पर ही ध्यान देना जानती है। पूनम उन आर्मी के जवान की तरह है जिनका फोकस भूखे प्यासे होकर भी सिर्फ और सिर्फ ड्यूटी पर ही रहता है कॉमन्डेन्ट गौतम कुमार ने गणतंत्र दिवस पर अपने स्टाफ के अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान और प्रजातन्त्र की रक्षा करने की कसम खिलाई। साथ ही हरिद्वार की गूंज को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं देते हुवे कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी मतदाताओं को अपने विवेकानुसार मत का प्रयोग करना चाहिए। उत्तराखंड प्रभारी गगन शर्मा ने सभी होमगार्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों की इसलिए प्रसंशा की क्योकि यातायात का मामला हो या कोई भी चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हो वह होमगार्ड के जवानों और अधिकारियों के बिना संभव नही। इस अवसर पर वहाँ हरिद्वार की गूंज के प्रधान संपादक रजत चौहान, उत्तराखंड क्राइम प्रभारी आरिफ, समाचार सम्पादक मनीष लखानी व सैफ ने कॉमन्डेन्ट गौतम कुमार, कंपनी कमांडर सैनी ने अमरूद के पेड़ लगाकर वृक्षारोपण भी किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours