हरिद्वार की गूंज (24*7)
(ब्यूरो) हरिद्वार। दलित समाज के लोगों द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर बहादराबाद औध्दौगिक ऐरिया सिडकुल की आवासीय कॉलोनी ग्रीन बेल्ट पर जहाँ से हाई टेंसन लाईन 132 केवी निकलती है सूत्रों से पता चला है कि अधिकारियों से मिलकर गंगा नगरी के कुछ दबंग लोगों ने बाउंडरी वाल के नाम पर हरित पट्टी पर अवैध निर्माण कार्य शुरू कर दिया है व रामधाम कालौनी के दलित वर्ग के लोगों को जिनका निकास बंद हो रहा है धमका कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर भयाक्रांत किया जा रहा है, अतिकृमण कारियों का मूकसहयोग रानीपुर विधानसभा द्वारा प्राप्त होने के कारण हौसलें बुलंदी पर हैं,

पुलिस प्रसाशन भी मूक दर्शक बन कर उक्त अवैध कार्य को बेरोकटोक होने के लिए मौन संदेश बनकर रह गया है, बाल्मीकि समाज के लोगों को भद्दी भद्दी गालिया व जाति सूचक अपमानित शब्दो का प्रयोग कर प्रताड़ित किये जाने पर समाज के लोगों ने श्री मान जिलाधिकारी दीपक रावत जी को अपनी आपबीती सुनाने व न्याय की मांग करने का मन बनाया है, क्यों कि सत्ता पक्ष के सहयोग से बाल्मीकि समाज पर दबंग लोग देह व्यापार जैसे घिनौने लॉछन भी लगा रहें हैं जो कि बर्दास्त से बाहर हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours