हरिद्वार की गूंज (24*7)
- (गगन शर्मा) हरिद्वार। आदर्श बाल सदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहादरपुर जट में गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव वर्मा ने ध्वजारोहण किया और पूर्व चेयरमैन गन्ना समिति सुरेश चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, इस अवसर पर विद्यालय में हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव वर्मा ने कहा कि 26 जनवरी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण पर्व है इस दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। हमें संविधान का सम्मान करना चाहिए और संविधान के अनुरूप ही कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान ऐसा संविधान है जो विश्व का सबसे बड़ा संविधान है और जिसमें सभी वर्गों को समान अधिकार दिया गया है। इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे पूर्व चेयरमैन गन्ना समिति सुरेश चौहान ने कहा कि अनेक शहीदों ने अपनी जान देकर देश की स्वतंत्रता को हासिल किया था हमें उन वीर शहीदों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आदर्श बाल सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय शिक्षा के नये आयाम अर्जित कर रहा है क्षेत्र में इस विद्यालय द्वारा गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। हरिद्वार की गूंज की ओर से उत्तराखंड प्रभारी गगन शर्मा ने धर्मेंद्र चौहान को उनके द्वारा दी जाने वाली सामाजिक सेवाओ हेतु ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर रमेश चन्द्र शर्मा ने वहाँ उपस्थित छात्रों और अतिथियों को इंटर कॉलेज की मान्यता मिलने की बधाई दी। इस अवसर पर सतीश शास्त्री, राजेश वर्मा, रविंद्र, आलोक वर्मा, विकास प्रधान, पूर्व प्रधान जाति राम, प्रमोद कुशवाहा, पंडित चंद्रकिरण सिंह, अरविंद चौधरी, सुभाष चौधरी के अलावा सैकड़ो की संख्या में छात्र और ग्रामीण उपस्थित रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours