हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकान्त पाठक ब्यूरो गढ़वाल मण्डल) हरिद्वार। शिव शक्ति समिति के तत्वावधान में सर्दी से ठिठुरते गरीब लाचार लोगो को कम्बल वितरण कर मानवता की एक मिशाल कायम करते हुये एक भेंट वार्ता में श्री परमजीत सिंह एच०आर ने बताया कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता धर्म वही है जिसमें दया, त्याग, व परोपकार भाईचारा की भावना हो हमारे गृन्थों के अनुसार परहित सरस धर्म नहिं भाई व परोपकाराय सदा हिताय को प्रमुखता दी गई है, मनुष्यता के नाते एक दूसरे की मदद ही ईश्वर की पूजा होती है, ईश्वर हमारे मन आत्मा में निवास करता है कहा भी गया है कि ना जाने किस भेष में बाबा मिल जाए भगवान रे तो फिर  हमरा व्यवहार भी सभी के प्रति उत्तम होना चाहिए, भगवान का रूप उनकी दुनियां ही तो है जब भगवान विष्णु ने सोचा कि ऐकोहम बहुस्यामि मतलब मैं एक से अनेक हो जाऊं तो संसार का निर्माण हो गया। तो हम सब उसी परमपिता की संतान हैं, हमको ऐकदूसरे के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए, शिव शक्ति समिति व्दारा पूर्व में गरीब बच्चों की शिक्षा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए प्रोत्साहन आदि दिये जाते रहे हैं, सैकड़ों गरीब लोगों के लिए बरदान बन चुकी है शिव शक्ति समिति।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours