हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जनवरी 2019 की पहली कड़ाके की ठंड ने लोगों के होश उड़ा दी है। हरिद्वार धर्मनगरी को कोहरे ने अपनी सफेद चादर के आगोश में ले लिया है। ठंड ने लोगों को घरों में कैद होने को विवश कर दिया है। कोहरे के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ है। ठंड से बचने के लिए लोगो के घरों में कैद होने से बाजारों की रौनक भी गायब हो गई है। सुबह से ही ठंड का प्रकोप देखने को मिला। सूर्यदेव को पूरी तरह कोहरे की चादर ने ढक लिया है। पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरा दिन कोहरे की चादर से हरिद्वार ढका रहेगा। हालांकि न्यूनतम तापमान बढकर 8.1 के स्तर पर अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहेगा। आपको बतादें कि बेघरों पर सर्दी की मार ज्यादा पड़ रही है।.लोगों को रेनबसेरों से भी राहत नहीं मिल पा रही है। रेनबसेरों में पुआल की भी व्यवस्था नहीं है। दरी, चादरो पर लोगों को सोने को विवश होना पड़ रहा है। बढ़ती हुई संख्या में ऐसे भी लोग हैं जो खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर है। हर जगह अलाव के पुख्ता इंतजाम न होने से भी लोग परेशानी है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours