हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक बहुत बड़ी रैली का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। रैली में लोगों ने कई तरह के वाहनों का इस्तेमाल भी किया। फोर व्हीलर, टू व्हीलर जैसे कई तरह के वाहनों पर सवार होकर लोग देशभक्ति के गीतों पर लोग झूमते हुए नजर आए। रैली में हिंदू, मुस्लिम सभी धर्म जाति के लोगों द्वारा एकजुट होकर रैली को निकाला गया। रैली ने साबित कर दिया है कि लक्सर क्षेत्र में हिंदू मुस्लिम एकता आज भी जीवंत है। रैली में शामिल लोगों ने कहा कि गणतंत्र दिवस हम लोगों के लिए एक गर्व का दिन है। हम इस दिन को त्यौहार के रूप में मनाते आये है और मनाते रहेंगे। रैली को शांति पूर्वक निकलवाने के लिए लक्सर पुलिस प्रशासन ने अपना बड़ा योगदान दिया। पुलिस बल के जवानों की सतर्कता तथा शांति व्यवस्था रैली संपन्न तक दिखाई दी। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। लक्सर व आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स को सुल्तानपुर में तैनात किया गया। रैली की कमान लक्सर एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने स्वयं संभालते हुए रैली कार्य को सकुशल संपूर्ण कराया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours