हरिद्वार की गूंज (24*7)

  • (मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भगवानपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय  कन्या इंटर कॉलेज बुग्गावाला में ग्राम प्रधान मदन भूषण सैनी द्वारा छात्राओं को जर्सी स्वेटर वितरित किए गए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मदन भूषण सैनी ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने से जहां बच्चों में संस्कार व चरित्र का निर्माण होता है वहीं शिक्षित होने से राष्ट्रीय के उन्नत होने का मार्ग भी प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के बिना कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता है शिक्षा से ही समाज का भला हो सकता है। जो समाज शिक्षा में पिछड़ जाता है उसका अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाता है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि समाज के हर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक किया जाए एवं आर्थिक रूप से कमजोर जो बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। उनकी अल्प सहायता के रूप में मदद कर उनमें शिक्षा के प्रति जागरूकता लाई जा सके। उन्होंने सभी बालिकाओं का आह्वान किया कि वह मेहनत एवं लगन से पढ़ाई कर अपने परिवार तथा समाज का नाम रोशन करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours