हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। 70 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष डॉ. इलमचंद चौहान के नेतृत्व में तथा पूर्व प्रदेश सचिव संजय सैनी की अध्यक्षता में निरंजनपुर गांव के समीप गोगा महांडी पवित्र स्थान पर  ध्वजरोहण के साथ ही राष्ट्रीय गान किया गया। इस अवसर पर सेवादल के जिला अध्यक्ष डॉ. इलमचंद चौहान ने भारतीय गणतंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने संवैधानिक कर्तव्य के निर्वहन का संदेश देता है। उन्होंने देश के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों की कुर्बानियों के कारण ही हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई है। संविधान निर्माताओं की दूरदृष्टि के चलते ही 70 वर्ष के पश्चात ही भारत का संविधान सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की भावना से ओत-प्रोत हो कर राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता एवं समान जीवन यापन का सभी देशवासियों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि समाज को वंचित एवं साधक नहीं व्यक्तियों की आवश्यकताओं की पूर्ति करना कांग्रेस सेवादल के हर सदस्यों का दायित्व है। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल जिला महिला अध्यक्ष रीना गुप्ता, सेवादल यूथ युंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष कमलकांत सैनी, जिला महामंत्री धर्मबीर उर्फ छबीला, लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष सुखबीर सैनी, विधानसभा लक्सर अध्यक्ष लखनसिंह भुईयार, खानपुर विधानसभा अध्यक्ष मनोज गुर्जर, जिला महामंत्री राकेश सैनी, अर्जुन चौहान, शादाब अली, आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours