हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पिछले 11 दिनों से गायब ज्वालापुर निवासी नाबालिक छात्रा मुस्कान के परिजन हिंदू नेता आर्यन उपाध्याय के नेतृत्व में एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय से मिले। जहां परिजनों ने मुस्कान की बरामदगी की मांग एसपी सिटी के समक्ष रखी। आर्यन उपाध्याय ने कहा की बेटी मुस्कान की बरामदगी पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द करें। उन्होंने कहा कि अगर मुस्कान की बरामदगी जल्द से नहीं हुई तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। एसपी सिटी ने परिजनों को विश्वास देते हुए जल्द से जल्द मुस्कान की बरामदगी का आश्वासन दिया है। इस दौरान तनुज आदित्य झा, विपिन, दीपक अरोड़ा अन्य सभी लोग मौजूद रहे। आपको बतादें कि मुस्कान पुत्री ओम दत्त आयु 15 वर्ष मोहल्ला देवतान ज्वालापुर निवासी अचानक 19.01.2019 को
गायब हो गई थी। परिजनों ने अपने संपर्क में रहने वालो से लेकर रिश्तेदारों तक तलाश की। थक हार जाने के बाद परिजनों ने 21 जनवरी को ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours