हरिद्वार की गूंज (24*7)
(आश्कार अली) भगवानपुर। ब्लॉक भगवानपुर के लतीफपुर खूबनपुर गांव में विश्व एड्स दिवस के मौके पर विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी भगवानपुर के द्वारा रैली निकालकर गांव वालों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया इस दौरान वी डी एस के कार्यकर्ताओं ने समस्त ग्राम में रैली निकाली एवं इंटर कॉलेज खूबबानपुर में बच्चों को एड्स के प्रति जागरूक कर एड्स से बचने की जानकारी दी और एड्स का इलाज कहां और कैसे होता है उसकी जानकारी दें इस मौके पर विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी के सचिव राज बहादुर सैनी जी कार्यक्रम प्रबंधक राजीव पांडेय आउटरीच वर्कर शुभम, शुमैला, गौरव, अमृता स्कूल प्रिंसिपल सैकड़ों की संख्या में बच्चे एवं गांव वाले मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours