हरिद्वार की गूंज (24*7)

(आश्कार अली) भगवानपुर। भगवानपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती सहती राकेश ने आज शपथ ली हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल मौजूद रहें। इस दौरान भगवानपुर नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सहती राकेश ने कहा कि नगर पंचायत में विकास कराएंगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास लेकर विकास कार्य कराएंगे जाएंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश विकास की गति बढ़ रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुबोध राकेश ने कहा कि स्व सुरेंद्र राकेश जी के सपनों को साकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास होगा सर्व समाज को साथ लेकर चला जाएगा। इस मौके पर सभी सभासद सदस्य पाल सिंह ,गुलबहार ,मोकम सिंह, सलमान, याकूब, गुलशेर, शहरीना ,अनुराधा, रिचा, एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी ,नरेश प्रधान, डॉ राजेश सैनी, अजय प्रधान, मनोज कपिल, सुभाष राकेश कृषि उत्पादन मंडी समिति चेयरमैन, पवन तोमर ,सागर गोयल, गौरव गोयल, सभी कार्यकर्ता और भगवानपुर की सम्मानित जनता एवं विधानसभा भगवानपुर के क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours