हरिद्वार की गूंज (24*7)

(शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। वाल्मीकि महासंघ द्वारा आज दिनॉक 22-12-2018 को नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को सौपे गये ज्ञापन में स्पष्ट किया कि उ. प्र. के आगरा शहर में दलित बालिका को ज्वलनशील पदार्थ डाल कर जला देना एक शर्मनाक विषय है व कानून व्यवस्था पर पूरी तरह से खिलवाड़ किया जाना सिद्ध होता है, कक्षा 10 की छात्रा के साथ हुई इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुये, श्री सचिन पिहवाल ने कहा कि यह घटना कानून की नपुंसकता का प्रमाण देती है व माननीय योगी जी मुख्यमंत्री के शासन काल में एक प्रश्न चिन्ह भी लगाते हुये गुंडा राज का पर्याय है नारियों के साथ अन्याय व अत्याचार यह राम राज्य नहीं वल्कि रावण राज्य का उदाहरण बनता जा रहा है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा मात्र दिखावटी बनता जा रहा है, आज दलित समाज के साथ अत्याचार बढ़ रहे हैं व कई जगह डॉ भीम राव की मूर्ति को भी तोड़ा गया है अत:शीघ्र ही अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाये ताकि नारियों व बहन बेटियों की आबरू व जिन्दगी सुरक्षित रह सके। शिवम चंचल, विवेक चंचल, अंकित डबराल, भंवर सिंह, सोनू लाला, विक्की, पीयूष जाटव, करण व हन्नी आदि साथ रहे, अध्यक्ष भंवर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया, व कहा कि न्याय ना मिलने पर आन्दोलन की ऩई रूप रेखा तैयार की जायेगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours