हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। लोक निर्माण विभाग हरिद्वार के एग्जेकेटिव इंजीनियर दीपक कुमार ने आज हरिद्वार की गूंज को बताया कि सड़क दुर्घटना को रोकने के लिये आवश्यक जगह गड्ढे भरने का कार्य प्रगति पर है, साथ ही उन्होंने दुर्घटना होने के कारण भी बताये। दीपक कुमार से आग्रह किया गया कि जनता और समाज के जिम्मेदार पत्रकारों के लिये कोई वाटसअप नम्बर जारी करे जिससे खराब सड़क या सड़क की किसी शिकायत के लिये उसकी फोटो भेजी जा सके। ताकि विभाग की ओर से मोबाईल पैचिंग टीम जाकर उस सड़क की समय पर मरम्मत कर सके। अक्सर देखा जाता है कि खराब सड़को का भी दुर्घटनाओं में बहुत बड़ा हाथ होता है। हाल ही मे प्रेम नगर आश्रम चौक हाई वे से कनखल सिंह द्वार के बीच नई सड़क में ही तारकोल बजरी सिकुड़ कर इकट्ठे होने से उभार बन गया है जो कि कई बार दुघर्टना का कारण बनती है। सड़क निर्माण के समय कई बार लापरवाही के चलते पुरानी सड़क से नई सड़क पर चढ़ते समय 4 से 5 इंच नई सड़क शुरू होने के कारण जब वाहन चालक खासतौर से बाइक, स्कूटी पुरानी सड़क से नई सड़क पर चढ़ते है या उतरते है तो झटका लगता है जिसके कारण कई बार महिला की गोद मे छोटा बच्चा खिसक कर नीचे गिरने के चांस बन जाते हैं। साथ ही जहाँ सड़क के किनारे पुलिया होती हैं वहाँ खासतौर से सड़क के किनारे मिट्टी से भरकर समतल करना इसलिए भी जरूरी होता है। क्योंकि यदि बाइक या स्कूटी सवार के पैर सड़क के नीचे गहरा होने के कारण पैर नही टिकते तो फिर उसका सर पुलिया पर टकरा सकता है। जैसा कि भोपतवाला पुराने आर टी ओ चौक से पहले एक पुलिया है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours