हरिद्वार की गूंज (24*7)
(आश्कार अली) भगवानपुर। भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानक मजरा गांव में जमीनी विवाद के चलते एक दबंग पक्ष ने दुसरे किसान की लगभग दस बीघा गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया हैं वहीं पीड़ित किसान ने भगवानपुर थाना में पहुंचकर मामले की तहरीर दी है और इंसाफ की गुहार लगाई है वहीं पीड़ित किसान का कहना है कि इस जमीन का विवाद उच्च न्यायालय में चल रहा है और इस पर यथास्थिति बनाए रखने के लिए आदेश हो रखे हैं पीड़ित किसान ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह व उसके दो पुत्र व अन्य साथियों ने हमारे गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया हैं और जब मेरे पिता ने उसका विरोध किया तो उनके पीछे लाठी डंडे, तमंचा व कुल्हाड़ी लेकर उन्हें जान से मारने को दौड़े और उन्होंने अपनी जान भागकर बचाई जिसकी तहरीर हमने थाना भगवानपुर में दी हैं वहीं पीड़ित किसान ने पुलिस पर तंज कसते हुए कहा कि हमने पुलिस को 100 नंबर पर फोन करके घटना से अवगत कराया था लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंच पाई जिसके चलते हमें बहुत अधिक नुकसान हुआ है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours