हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। विशाल वालिया वरिष्ठ भा०ज०पा कार्यकर्ता ने बताया कि चुनाव से पूर्व नवोदय नगर की दुर्दशा मुक्त अभियान में नवोदय नगर विकास समिति के अध्यक्ष श्री सिंह पाल सिंह सैनी के नेतृत्व में जो भी विकास कार्यों को कराया गया वह जनता व नवोदय नगर बार्ड नंबर 13 को भलीभाँति जानकारी है, सिंह पाल सिंह जी के निरंतर प्रयास प्रयास से नाली निर्माण सड़क निर्माण व स्वच्छता अभियान में विशेष सफलता पूर्वक सभी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया व नवोदय नगर को ऐक स्वच्छ सुन्दर नगर के रूप में देखा गया, श्री वालिया ने कहा कि श्री सैनी के अन्दर एक समाज सेवा का जुनून देखकर जनता ने पूर्ण सहयोग किया व सफलता भी अर्जित की, गर्मी हो सर्दी या फिर वर्षात हो श्री सैनी ने बिना मौसम की परवाह किए रात दिन नगर की व जनता की सेवा की धनाभाव की भी फिक्र किये बिना हमारी समिति को सदैव सही मार्गदर्शक के रूप में सिंह पाल जी ने जनसेवा का अनुसरण करने हेतु तैयार रहने की शिक्षा दी, 36 घण्टे तक निराहार रहकर भी जनसेवा से कभी पीछे ना हटने वाले सैनी जी ऐक साधारण मनुष्य नहीं हैं, उनकी दयाशीलता व परोपकारिता को शब्दो में बयान नहीं किया जा सकता है, यही कारण है कि आज जनता ने उन्हे वाई का पार्षद चुनकर उन्हे नगर का प्रिय बनने का सुअवसर प्रदान किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours