हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। नगर कोतवाली में भोला पुत्र महेष फौजी निवासी कुंजगली खड़खड़ी ने तहरीर देकर बताया कि जानी पुत्र रतिराम, दीपू पुत्र रविन्द्र चेतन, रजत पुत्र रविन्द्र चेतन, नाजी पुत्र रविन्द्र, रविंद्र पुत्र रवि पम्मी, कार्तिक पुत्र विवेक निवासी कुंजगली खड़खड़ी ने मेरे घर में घुसकर मारपीट की। तहरीर में यह भी बताया गया कि इन लोगों ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। भोला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours