हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकांत पाठक) हरिद्वार। एस०वी०एम इण्टर कालेज टिहरी विस्थापित शिवालिक गंगा बिहार में बाल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई, चाचा नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित कर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्राइमरी क्लासों की फाइनल दौड़ में अनमोल पाठक रहे प्रथम, सरस्वती विद्यामंदिर इण्टर कालेज टिहरी विस्थापित शिवालिक गंगा बिहार हरिद्वार में खेल कूद प्रतियोगिता के माध्यम से मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन, सौ मीटर की दौड़ में प्राइमरी सेक्सन में फाइनल में अनमोल पाठक ने बाजी मारी वहीं कक्षा 6 से 8 वीं तक में निर्मल, अमन व तुषार प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे, कक्षा 9 से 12 वीं तक फाइनस मुकाबले में सूरज कक्षा 9, सूरज कक्षा 12, नीरज प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे, कुर्सी दौड़ में बन्धन कक्षा 7 ऩे बाजी मार कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा स्कूल का नाम रोशन किया, कक्षा 1 में लक्ष , दो में हर्षित, तीन में दीपांशु, चार में राज तथा 5 में अनमोल पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल व माता पिता को गौरवान्वित किया, विद्यालय प्रबंधक सुरेश पाल ने सभी बच्चो को प्रोत्साहित करते हुये पुरस्कार वितरण का आस्वासन दिया कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ से ऊषा, सविता, हेमलता, खुशबू, पारूल मेम व संजीव तथा आतिस चौहान उपस्थिति रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours