हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राव ज़ुबैर पुंडीर) भगवानपुर। सोसाइटी फॉर डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स तथा विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में तारा अक्षर+ साक्षरता कार्यक्रम हरिद्वार जिले के भगवानपुर ब्लॉक के 28 गाँवों में संचालित किया जा रहा है, डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स हर साल अपने वार्षिक दिवस समारोह में संस्था में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले लोगों को पुरस्कृत करती है, तारा अक्षर+ कार्यक्रम में कुल 66 स्टाफ भगवानपुर ब्लॉक के अन्तर्गत कार्यरत हैं जिनमें से वर्ष 2018 में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले 7 सदस्यों को चयन के विभिन्न मापदंडों को अपनाने के पश्चात पुरस्कार के लिए चयनित किया गया, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले लोगों को पुरस्कृत करने हेतु समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त तारा सहेली, प्रशिक्षक, फैसिलिटेटर, पर्यवेक्षक, वरिष्ठ पर्यवेक्षक तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे, तारा अक्षर+ कार्यक्रम के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर श्री राजीव पांडेय ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया तथा उनको सम्बोधित करते हुए कहा कि ये एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है जोकि आपको आपके बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया जा रहा है इस प्रदर्शन को आपको हमेशा बेहतर बनाये रखना है, इस तरह के पुरस्कार आपके जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उन्होंने तारा अक्षर टीम के बाकी सदस्यों को भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया, विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी के सचिव श्री राज बहादुर सैनी ने अपने सम्बोधन में परियोजना से जुड़े सभी लोगों के कार्यों की प्रशंसा की तथा सभी को अपना काम सर्वश्रेष्ठ तरीके से करने के लिए प्रोत्साहित किया इस मौके पर राव असकर अली ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पारस सैनी सहायक ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मुईद, तालीब, रविंदर नरेंद्र कुलसुम संगीता रीना अंजू आदि लोग उपस्थित रहे, तारा अक्षर कार्यक्रम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर कर्नल एम. एस. आहलुवालिया ने पुरस्कृत लोगों को बधाई सन्देश तथा शुभकामनायें भेजीं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours