हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। विवेक विहार वार्ड नंबर 15 से ईमानदार कर्मठ भावी कांग्रेस पार्षद पद प्रत्याशी विवेक भूषण (विक्की) ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। घर घर जाकर बुजुर्गों, माता, बहनों से आशीर्वाद ग्रहण कर सदैव जनता के हितों में कार्य करने का आश्वासन दे रहे हैं। वार्ड नंबर 15 की जनता भी महंती, ईमानदार विवेक भूषण (विक्की) को अपना भरपूर समर्थन दे रही है। जनता के प्रति प्रेम भावना के चलते एक महिला को सिर पर गेहूं का कट्टा रखकर जाते हुए देख विवेक भूषण (विक्की) ने अपने कंधे पर गेहूं का कट्टा रख उस महिला को घर तक पहुंचाया। कांग्रेस पार्षद पद प्रत्याशी विवेक भूषण ने जनसंपर्क में कहा कि जनता के हितों में कार्य करना पुण्य कमाना है। और मैं सदैव जनता के हितों में कार्य कर जनता की समस्याओं का समाधान करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से बिजली, पानी, सड़कों के कार्यो से लेकर वार्ड नंबर 15 की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से किए हुए वादे नहीं निभायें है। यह सरकार झूठी सरकार है। आज पूरे देश की जनता भाजपा की नीतियों की शिकार हो रही है। जाति धर्म पर चुनाव लड़ने वाली  झूठी सरकार का जनता निकाय चुनाव में सफाया कर कांग्रेस सरकार को लाएगी। इस अवसर पर रूपेंदर, लक्ष्मी देव, मधु ठाकुर, अनुज, मदन सिंह, प्यारे मोहन, आकाश, पंकज, अमित भूषण, कोणार्क नैथानी, निधि ठाकुर आदि लोग ने भी कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी विवेक भूषण विक्की के पक्ष में जनता से वोट मांग कर कांग्रेस भारी वोटो से जीत दिलाने की अपील की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours